पीलिया में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं : पीलिया की बिमारी लीवर से सम्बंधित होती है | इसको अंग्रेजी में (Jaundice) कहते हैं देखने में तो यह एक साधारण बिमारी लगती है पर अगर इसका इलाज सही समय नहीं किया जाए तो यह एक गंभीर रोग भी बन सकती है | बहुत से लोग इस समस्या को ठीक करने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं तो बहुत से लोग देसी नुस्खे अपनाते हैं |
दुनिया भर में पीलिया की वजह से बहुत से लोग अपनी जान गवा देते हैं इसलिए इस बिमारी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए | इस बीमारी से परहेज़ करने के लिए खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए इसलिए यह सवाल बहुत से लोगो के मन में आता है के पीलिया में क्या खाए और क्या नहीं | आइये जानते के पीलिया के दौरान किन चीजों का परहेज़ करें |
पीलिया होने के क्या कारण होते हैं
पीलिया की समस्या कैसे होती है अगर इस बात की जानकारी हो तो इससे बचने के उपाय किये जा सकते हैं | यह रोग बिलीरुबिन (Bilirubin) की मात्रा बढ़ने की वजह से होता है और इसके अलावा इसके होने के यह कारण होते हैं |
- गंदे पानी का सेवन करने से पीलिया हो जाता है |
- शरीर में खून की कमी के कारण भी यह रोग हो जाता है |
- शराब का अधिक सेवन करने के कारण भी यह समस्या हो जाती है |
- बाहार का खुला हुआ खाना खाने से
- बाज़ार के फास्ट फूड्स का सेवन करना भी इस रोग को बढावा देता है
- ज्यादा मिर्च मसाले की चीजों का सेवन करने से
पीलिया के क्या लक्षण होते हैं
- मल का रंग हल्का फीका या सफ़ेद हो जाना
- सर भारी हो जाना या आँखों में हल्का दर्द महसूस करने के कारण
- शरीर में कमजोरी न लगना और जल्दी थकान महसूस होना
- भूख न लगना और पेट में दर्द होना
- जी मचलना और उलटी आना
- नाखून और त्वचा पर हल्का पीला रंग दिखना
- लगातार बुखार रहना
- आँखों में पीलापन
पीलिया में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं
पीलिया में क्या नहीं खाए से पहले आप यह जान लीजिये के पीलिया की बीमारी में क्या खाना बेहतर होता है |
1. नारियल पानी : पलिया के रोगी के लिए नारियल पानी बहुत लाभकारी होता है | नारियल पानी इस्लोइए फायदेमंद होता है क्यूंकि यह हमारे शरीर से विषेले तत्त्व यूरिन के रास्ते निकाल देता है और शरीर का टेम्प्रेचर कम होता है |
2. ताज़ी सब्जियों का सेवन करें : पीलिया के रोगी को चाहिए के वह आलू, गाजर, शकर कंद, और चुकंदर जैसी सब्जियों को उबालकर खाए पीलिया के रोगी के लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है | ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि यह सब्जियां आसानी से डाइजेस्ट होकर गुलुकोज़ में बदल जाती हैं और इसके साथ ही यह शरीर को ताक़त भी देती हैं | इसके साथ ही in सब्जियों में फैट नहीं पाया जाता है जो की हमारे लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है |
3. चने खाएं : चने खाना पीलिया के रोगियों के लिए फायदेमंद बताया गया है इससे शरीर में ऊर्जा आती है और हमारे शरीर को आयरन और कई विटामिन मिलते हैं लेकिन इस बात का ख़ास ख्याल रखें के चनो को फ्राइ करके न खाएं |
4. निम्बू का रस : निम्बू पानी का सेवन भी पीलिया में अच्छा रहता है निम्बू में पाए जाने वाले तत्त्व हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं | इससे हमारे शरीर का खून साफ़ होता है इसलिए यह पीलिया के रोगी के लिए उपयोगी साबित हुआ है |
5. तरबूज के बीज : तरबूज के बीज को पानी में उबालकर खाएं यह पीलिया के रोगी के लिए बहुत लाभकारी होता है | तरबूज के बीज किडनी को साफ़ करने के साथ साथ बिलुरुबिन का स्तर भी कम करता है |
6. पीलिया में दही का सेवन करें : दही का सेवन करने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया आते हैं जो पीलिया के रोग से लड़ने में बहुत उपयोगी होते हैं |
7. गन्ने का रस : पीलिया के रोगी के लिए गन्ने का रस बहुत लाभकारी होता है | गन्ने में वह सारे पोषक तत्त्व होते है जो हमारे लीवर के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है | इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और ग्लूकोस होता है जो हमारे शरीर को चुस्ती देता है |
8. गाजर का सेवन : रोज़ाना गाजर के रस का सेवन करने से पीलिया की समस्या में आराम मिलता है |
पीलिया के रोगी को क्या नहीं खाना चाहिए
1. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट : पीलिया में क्या न खाएं अगर आप यह सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको बता दें के सोडा, सफ़ेद ब्रेड, पास्ता आदि चीजों में शकर अधिक मात्रा में होती है और ज्यादा चीनी हमारे लीवर के लिए अच्छी नहीं होती इसलिए इन चीजों के सेवन से दूर रहें |
2. पीलिया के रोग में मांस से दूर रहें : पीलिया से पीडित रोगी नॉन वेज खाने से दूर रहें क्यूंकि नॉनवेज में अधिक मात्रा में फैट होता है जो की लीवर के लिए घातक है |
3. दूध से बने आहार : अगर आप भी पीलिया में खाने पीने की चीजों के परहेज़ कर रहे हैं तो दूध से बनी चीज़े जैसे मक्खन, घी और पनीर से भी परहेज़ करें क्यूंकि इनमे हाई कन्टेन्ट फैट होता है |
4. शराब के सेवन से बचें : शराब का सेवन हमारे लीवर के लिए बहुत नुक्सान देह साबित होता है ख़ास कर के पीलिया की समस्या के दौरान इसलिए शराब का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए |
5. तेल और ज्यादा मिर्च मसाले से बचे : पीलिया की समस्या से पीडित व्यक्ति को तले हुए और मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज़ करना चाहिए यह उनके लिए नुक्सान देह साबित हो सकता है | यह भोजन हमारे पाचन को नुकसान पहुचाता है |
आशा करता हूँ आपको यह पोस्टपीलिया में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं अच्छी लगी हो अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे शेयर करें और हमें कमेंट में ज़रूर बताएं |