डेंगू का घरेलु इलाज और देसी नुस्खे : डेंगू के रोगी को बुखार आने लगता है और शरीर में प्लेटलेट्स लगातार कम होने लगती है | डेंगू के रोग में शरीर में खून की कमी भी होने लगती है इसी के कारण दुनिया भर में हजारों लोग अपनी जान गवा देते हैं | यह बिमारी एडीज नामक मच्छर के काटने से हो जाती है इस प्रजाति के मच्छर दिन में काटते हैं और यह मच्छर साफ़ पानी में पैदा होते हैं |
यह मच्छर साफ़ पानी में अंडे देते हैं जैसे ड्रम, कूलर और पानी की टंकी अगर खुली हुई है तो उसमे यह मच्छर पैदा होते हैं | डेंगू का रोग होने पर लोग घबरा जाते हैं जबकि ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए धेर्या बनाये रखना चाहिए | आइये बताते हैं आपको डेंगू से बचने के उपाय और इसके घरेलु नुस्खे |
डेंगू के लक्षण : Symptoms of Dengue in Hindi
- डेंगू के रोगी को यह लक्षण महसूस होते हैं :-
- तेज़ी से ब्लड प्रेशर कम होना और हृदय गति कम हो जाना |
- चेहरे पर पिम्पल्स होना और गुलाबी दाने निकलना |
- भूख कम लगना, सिर में दर्द होना, ठण्ड लगना और बुखार आना इन लक्षणों से डेंगू की शुरुआत होती है |
- डेंगू का वायरस खून में फैलने के एक घंटे बाद ही जोड़ो में दर्द होना शुरू हो जाता है साथ ही 104 डिग्री तक बुखार आजाता है |
- डेंगू की बीमारी से संक्रमित होने के बाद 4 से 14 दिन बाद ही लक्षण दिखना शुरू होते हैं |
डेंगू का इलाज और घरेलु नुस्खे इन हिंदी
Dengue Ka Ilaj aur Gharelu Upchaar in Hindi
डेंगू के इलाज के लिए फायदेमंद है नीम : नीम के पत्तो के रस का सेवन करने से प्लेटलेट्स और सफ़ेद रक्त कोशिकाओं में बढोतरी होती है | इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार आता है | इसलिए नीम के पत्तो के रस का सेवन करें डेंगू के इलाज में यह बहुत लाभकारी साबित होता है |
पपीते से करें डेंगू के बुखार का इलाज : डेंगू के बुखार में पपीते का सेवन बहुत लाभकारी होता है | अगर आपको अपने अन्दर डेंगू के बुखार के लक्षण नज़र आते हैं तो आप किसी डॉक्टर की सलाह लेकर पपीते का सेवन कर सकते हैं | पपीते में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व और कार्बनिक यौगिको का मिश्रण प्लेटलेट्स को बढाने में सहायता करता है |
डेंगू में मेथी के फायदे : मेथी के पत्ते बुखार में आराम देते हैं और बुखार के दौरान शरीर में होने वाले दर्द में भी आराम पहुचाते हैं | यह उपयोग डेंगू बुखार के लक्षणों को रोकने के लिए बहुत अच्छा साबित होता है |
संतरे से डेंगू का इलाज करें : संतरे के जूस में एंटीओक्सिडेंट और विटामिन्स पाए जाते हैं जो की डेंगू में बुखार के वायरस को ख़त्म करने के लिए उपयोगी होते हैं | यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मज़बूत करते हैं |
जौ से डेंगू बुखार का उपचार करें : जौ रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को सही करके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढाता है | डेंगू के बुखार से पीडित व्यक्ति के खून में प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है और काफी कम हो जाती है | इस समस्या मने इसलिए जौ घास का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है | इसका उपयोग करने के लिए आप जौ घास का कादा बनाकर भी पी सकते हैं आप इस घास को खा भी सकते हैं }| यह डेंगू के बुखार को कम करने में बहुत उपयोगी साबित होता है |
डेंगू में चुकंदर का सेवन लाभदायक है : चुकंदर के रस में एंटीओक्सिडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए बहुत उपयोगी होता है | 3 से 4 चम्मच चुकंदर के जूस को एक ग्लास गाजर के जूस में मिलकर पीएं ऐसा करने से खून में प्लेटलेट्स तेज़ी से बढ़ने लगती है |
गिलोय डेंगू के लिए बहुत लाभकारी होता है : गिलोय डेंगू के बुखार में बहुत लाभकारी साबित होता है यह डेंगू के बुखार में यह एक बहुत महत्त्वपूर्ण जड़ी बूटी साबित होती है | यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए भी बहुत लाभकारी होता है और शरीर में संक्रमण को कम करता है | इसका उपयोग करने के लिए गिलोय के ताने को उबाल कर इसका काढा बना कर पीएं | या आप चाहे तो 2 से 3 ग्राम गिलोय के पत्तो को पीस लें इसमें 5 से 6 तुलसी की पत्तियों को मिलाकर एक ग्लास पानी में उबाल कर इसका काढा बना लें | इससे डेंगू के लक्षण जल्दी कम होते हैं |
नारियल पानी का सेवन भी है फायदेमंद : डेंगू के इलाज के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है इसमें मौजूद ज़रूरी पोषक तत्त्व जैसे मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं |
कद्दू का सेवन करें : डेंगू के रोगी को कद्दू का सेवन करना चाहिए इसके आप पके हुए कद्दू को पीस कर उसमें एक चम्मच शहद डाल कर पीएं |
डेंगू से बचने के उपाय और तरीके
अगर डेंगू से बचने की सही जानकारी हो तो इससे आसानी से बचा जा सकता है | इसके लिए सबसे ज़रूरी है के डेंगू फैलाने वाले मच्छरो से बचें जो की आप इनको फैलने से रोक कर बच सकते हैं |
1. घर के बहार और अंदर पानी ना जमा होने दें |
2. घर में किसी भी कोने में पानी को खुला न छोड़ें |
3. अपने आस पास साफ़ सफाई का ख़ास ख़याल रखें |
4. तुलसी के पौधे में से जो खुशबु आती है उससे मच्छर नहीं आते इसलिए अपने घर में तुलसी का पौधा लगायें |
5. घर में मच्छर भगाने की कॉइल या मशीन लगायें | रात को सोने से पहले मच्छरदानी का प्रियोग करें |
आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट डेंगू का रामबाण इलाज और घरेलु नुस्खे इन हिंदी अच्छी लगी हो अगर आपको हमारी दी गयी जानकारी पसदं आई तो इसे शेयर करें और हमें कमेंट में ज़रूर बताएं |